मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रोडोपाली मंडल की बैठक संपन्न विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण

रायगढ़ - - तमनार भारतीय जनता पार्टी रोडोपाली मंडल की कामकाजी बैठक विश्व पर्यावरण दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देवगढ़ में संपन्न हुई।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में मंडलप्रभारी अशोक अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अशोक अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुरक्षा,आत्मनिर्भरता,डिजिटल क्रांति और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

आज भारत विश्व पटल पर एक मजबूत और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा आम जनता को इन योजनाओं से जोड़ने का कार्य करें।उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर भी जोर दिया।मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से भागीदारी निभानी होगी।उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करे। बैठक में रोडोपाली मंडल के कामकाज की समीक्षा करते हुए संगठन विस्तार,बूसशक्तिकरण, शक्ति केंद्रों की गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले जनसंपर्क अभियान,चौपाल,संगोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देवगढ़ स्थित स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बैठक में मंडल महामंत्री झुमुक लाल कुराल,उपाध्यक्ष शोभाराम बेहरा,तानसिंह पटेल,जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री चक्रधर राठिया,जिला किसान मोर्चा सदस्य अशोक पटेल,जिला युवा मोर्चा महामंत्री त्रिलोचन राठिया,जिला किसान मोर्चा मंत्री महेश कुमार भोय, जनपद सदस्य श्रीमती प्रेमकुमारी राठिया,देवगढ़ सरपंच विजय सिदार,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष हेमलाल साव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष वेदराम राठिया,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार चौहान,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री छहुरा लाल यादव,अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री गौरी चौहान,पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष शंकर डनसेना, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती दुतिका यादव,मंडल मंत्री विद्या साव,कोषाध्यक्ष तुलाराम गुप्ता, कार्यालय मंत्री ज्ञानेश्वर प्रधान, युवा मोर्चा महामंत्री मुकेश देहरी,नत्थू राम बेहरा, पुरुषोत्तम,लक्ष्मी नारायण, रामदेव चौहान,ब्रजेश गुप्ता, श्रवण राठिया, डमरूधर भगत, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष फुलेश्वर राठिया,युवा मोर्चा कार्यालय सह प्रभारी रोशन राठिया,दुष्यंत देहरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में मंडल प्रभारी अशोक अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों,प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री झुमुक लाल एव आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष शोभाराम बेहरा द्वारा किया गया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page