पौधे का संरक्षण ही जीवन की बड़ी सेवा है - - रेखा महमिया

रायगढ़ - - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिंदूर पार्क में आज 5 जून को हरियाली का संकल्प गूंजा। भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अंचल प्रमुख श्रीमती रेखा महमिया ने महमिया परिवार की ओर से पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया।

भावी पीढ़ी के लिए जरूरी है पौधारोपण - - पौधारोपण के पश्चात श्रीमती रेखा महमिया ने कहा, हम जितना अधिक पौधारोपण करेंगे और लगाए गए पौधों का संरक्षण करेंगे, उतना ही हमारी भावी पीढ़ी का भविष्य उज्जवल और निरोगमय रहेगा। एक पेड़ सौ पुत्रों के समान है। महमिया परिवार पर्यावरण संरक्षण के लिए सदैव समर्पित रहेगा।उन्होंने शहरवासियों से अपने जन्मदिन, वर्षगांठ जैसे खास मौकों पर एक पौधा लगाने की अपील भी की।

विशिष्टजनों की रही उपस्थिति - - वहीं इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व महिला आयोग सदस्य श्रीमती शीला तिवारी, महिला मोर्चा कार्यालय मंत्री श्रीमती विनिया कारमोरे, महेश कंकरवाल कालू सहित भाजपा महिला मोर्चा एवं मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अनेक सदस्यों की उपस्थित रही। सभी ने पौधों की देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page