उत्तम मेमोरियल कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की बी-प्रमाणपत्र परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

रायगढ़ - - शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ से संबद्ध उत्तम मेमोरियल कॉलेज, पटेलपाली, रायगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सत्र 2025-26 के अंतर्गत बी-प्रमाणपत्र परीक्षा का सफल आयोजन किया गया।

उक्त परीक्षा शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. श्रीमती रवींद्र चौबे एवं श्री भोजराम पटेल जिला संगठक जिला रायगढ़, महाविद्यालय के चेयरमेन गौतम चौधरी, डायरेक्टर  संजय चौधरी तथा  संतोष चौधरी मार्गदर्शन में, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह के संरक्षण में, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री सौदागर चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु राजेश कुमार पटेल, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोडतराई) विशेष रूप से उपस्थित रहे। बी-प्रमाणपत्र परीक्षा में कुल 14 स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया।

परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राओं में पंकज दास मानिकपुरी, रोशन चौधरी, नैना साहू, भूषण गुप्ता, अंजू पटेल, खरीना खड़िया, लीशा गोस्वामी, आशीष प्रधान, खितेश्वर हलेत, सरोज राठौड़, अनिल चौहान, देवंती राठिया, एकता चौहान एवं कोमल भारती शामिल रहे।इस परीक्षा को सफल बनाने में  स्वयंसेवक देवेंद्र शर्मा, आर्यन नायक, हर्ष मालाकर एवं उत्पल पटेल का विशेष योगदान रहा। महाविद्यालय के चेयरममेन गौतम चौधरी ने सभी परीक्षार्थियों को बी-प्रमाणपत्र परीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। वहीं महाविद्यालय की डायरेक्टर एवं रासेयो सलाहकार समिति के सदस्य श्री संजय चौधरी ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय परिवार ने सभी स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की l

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page