संविधान के सम्मान एवं बालिका सशक्तिकरण के संदेश के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया

रायगढ़ - - लॉयंस, लीनेस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा ने अभिमन कॉलेज एवं राइजिंग किड्स में गणतंत्र दिवस गरिमामय रूप से मनाया। कार्यक्रम में अभिमन कॉलेज व राइजिंग किड्स के डायरेक्टर अरुण कातोरे की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पीडीपी लीनेस अनीता कपूर, विशिष्ट अतिथि आरती तिवारी, लीनेस रीजन चेयरपर्सन अनुषा कातोरे, लायन अध्यक्ष विनिया कारमोरे, लीनेस अध्यक्ष अंजू बंसल, लायन मीरा पासवान एवं एरिया ऑफिसर बसंती सरकार की गरिमामय उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर डायरेक्टर अरुण कातोरे ने कहा कि गणतंत्र वह व्यवस्था है जिसमें देश की सर्वोच्च शक्ति जनता के पास होती है। हमारा संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है। उपस्थित सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ संविधान हम सभी के लिए गर्व, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है।मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनीताकपूर ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को एक अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संविधान निर्माताओं ने हमें ऐसा संविधान दिया है, जो अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध भी कराता है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र की वर्तमान शक्ति बताते हुए कहा कि शिक्षा, अनुशासन, चरित्र और सेवा—इन चार स्तंभों पर ही एक सशक्त राष्ट्र खड़ा होता है।

सेवा संगठनों के माध्यम से समाज सेवा को सच्ची देशभक्ति बताया। तथा स्कूल  व कालेज  के कार्यक्रम मे छात्र-छात्राओ की प्रतिभाओ की प्रशंसा की उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीकार्यक्रम के अंत मे 24 जनवरी बालिका दिवस के अवसर पर हाई स्कूल की बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु “नारी शिक्षा का महत्व” विषय पर निबंध प्रतियोगिता जिसका संयोजन ऊर्जावान अध्यक्ष विनिया कारमोरे द्वारा किया गया था।

वहीं प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। सभी विजेताओं को क्लब द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा बच्चों को तिरंगा, टॉफी एवं सेव बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों शिक्षको का सराहनीय सहयोग रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page