स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने किया कमाल
होनहार अमान खान ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया प्रथम स्थान
रायगढ़ - - शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़ के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं CBSE बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
विद्यार्थियों को मिली शानदार कामयाबी - - विद्यालय के छात्र अमान खान ने 99% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवम अग्रवाल ने 94% तथा टीकम पटेल ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त तनीषा पंडा एवं आरोही पाठक ने 89%, प्रिया पैंकरा ने 86% तथा सैयदा सिमरा सबीन ने 82% अंक प्राप्त कर अच्छा सफलता अर्जित की। विभिन्न विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में इतिहास विषय में अमान खान ने 100%, सूचना विज्ञान अभ्यास में आरोही पाठक एवं शिवम अग्रवाल ने 100%, हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन में तनीषा पंडा एवं आरोही पाठक ने 100%, तथा एप्लाइड आर्ट्स में सैयदा सिमरा सबीन एवं टीकम पटेल ने 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। साथ ही अन्य विषयों में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अंग्रेजी विषय में अमान खान ने 98%, तनीषा पंडा ने 91% एवं शिवम अग्रवाल ने 91% अंक प्राप्त किए। जीव विज्ञान में टीकम पटेल ने 92%, अकाउंटेंसी में 95% एवं व्यवसाय अध्ययन में शिवम अग्रवाल ने 92% अंक प्राप्त किए। अर्थशास्त्र में अमान खान ने 95% एवं शिवम अग्रवाल ने 90% अंक प्राप्त किए। वहीं अमान खान ने भूगोल में 99% एवं प्रिया पैंकरा ने राजनीति विज्ञान में 91% अंक प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन किया। इसी प्रकार शास्त्रीय कथक नृत्य में भाग्यश्री सोनी ने 95% एवं हिमांशी देवांगन ने 94%, मनोविज्ञान में प्रिया पैंकरा ने 97% एवं हिमांशी देवांगन ने 92%, हिंदी में मोहम्मद सिबतैन रज़ा ने 92%, सूचना विज्ञान अभ्यास में तनीषा पंडा ने 98% एवं अफज़ल रज़ा ने 92%, तथा हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन में ध्रितिका शुक्ला ने 94% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। वहीं शारीरिक शिक्षा में अमान खान ने 98% एवं टीकम पटेल ने 91%, तथा एप्लाइड आर्ट्स में ध्रितिका शुक्ला ने 96% एवं आयुषी भारद्वाज ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल ने दी बधाई - - विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती अनिता अग्रवाल एवं प्राचार्या डॉ. प्रिया सिंह ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।










