राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

रायगढ़ सहित चार जिलों के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी हुए प्रशिक्षित                           

रायगढ़ - - शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ रासेयो प्रकोष्ठ के अंतर्गत सभी 4 जिलों सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़ और जांजगीर चांपा के कार्यक्रम अधिकारियों का 7 दिवसीय ETI प्रशिक्षण 6 मई से 12 मई 2026 तक वैदिक इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली रायगढ़ में संचालित किया गया। यह प्रशिक्षण विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो विनय चौहान और राज्य संपर्क अधिकारी प्रो डॉ नीता बाजपेयी के निर्देशन एवं डॉ तरुणधर दीवान कुलसचिव शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समापन समारोह के प्रथम सत्र में सभी कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा अपनी अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया और अपना अपना अनुभव साझा किया गया। संतोष अनंत, प्रो मुकेश कुमार पटेल, संतोष नायक, मनोज विश्वकर्मा, प्रो राजेश पटेल, प्रो पुष्पा, दुर्गा टंडन, प्रो अरविंद मिरि, डॉ उषा पटेल, डॉ नीति देवांगन, डॉ केके गुप्ता सहित सभी कार्यक्रम अधिकारियों ने अपनी अपनी बात रखी। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ तरुणधर दीवान कुलसचिव शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़, कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे, प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक सक्ती, प्रो संतोष नायक द्वारा स्वामी विवेकानंद भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की तैल्यचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

स्वागत की कड़ी में मुख्य अतिथि डॉ तरुणधर दीवान कुलसचिव का स्वागत डॉ रविन्द्र कौर चौबे द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे का स्वागत डॉ के के गुप्ता द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। तत्पश्चात स्वागत उद्बोधन डॉ रविंद्र कौर चौबे कार्यक्रम समन्वयक द्वारा दिया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ तरुणधर दीवान कुलसचिव ने 7 दिवसीय ETI प्रशिक्षण के सभी कार्यक्रम अधिकारियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे की नेतृत्व क्षमता को सराहा और उनको बधाई दिए। उन्होंने अपने समय में कार्यक्रम अधिकारी के रूप में किए गए कार्यों की यादों को कार्यक्रम अधिकारियों के बीच शेयर किया। उन्होंने कहा कि आप जहां भी रहे निर्विवाद रूप से अपना कार्य उत्साहपूर्वक करते रहें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आपकी कोई भी समस्या हो उसको हम तक जरूर शेयर करे ताकि उसका निराकरण किया जा सके।उन्होंने कहा कि आज हम जिस जगह पर है कल कोई और होगा इसलिए देश और मानव समाज के हित के लिए निर्भीक होकर कार्य करें और एक दूसरे का सहयोग करते रहें। मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के अंतर्गत ताल पत्र एकत्र करने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े भंडार के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती पुष्पांजलि दासे एवं बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ के के गुप्ता को  कुल सचिव एवं कार्यक्रम समन्वयक द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन श्रीमती पुष्पांजलि दासे द्वारा किया गया। अंत में प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती के द्वारा माननीय कुलपति महोदय प्रो विनय चौहान, राज्य संपर्क अधिकारी प्रो डॉ नीता बाजपेयी, कुलसचिव डॉ तरुणधर दीवान, कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे, समस्त कार्यक्रम अधिकारियों, विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षक डॉ सुशील कुमार एक्का (भूतपूर्व कार्यक्रम समन्वयक), प्रो बी के पटेल जिला संगठक जिला जांजगीर चांपा, डॉ पी के अग्रवाल सेवानिवृत्त प्राचार्य, डॉ खनूजा, डॉ मनोज सिंहा ( कार्यक्रम समन्वयक) , डॉ  एन गुरिया (चैतन्य कॉलेज पामगढ़), माया दत्ता, चैताली राय (जिला महिला संरक्षण अधिकारी) , प्रो शारदा घोघरे, डॉ सौरभ प्रधान सुचिता त्रिपाठी, और राजीव रंजन उप प्राचार्य वैदिक इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली रायगढ़ और स्वयं सेवकों का इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया और अपनी अपनी संस्था में नई सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में 7 दिनों तक संदीप पटेल, तुलसी प्रधान एवं वरिष्ठ स्वयं सेवक नवीन दुबे, सुशांत पटनायक, धीरज पटेल,  विजय साहू, हर्ष मालाकार और लवेश कुमार नंद की सक्रिय भागीदारी रही ।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page