जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट, संस्कार स्कूल में होगा भव्य आयोजन

रायगढ़ - - किकबॉक्सिंग सचिव अमरदीप सिंह ने जानकारी दी कि आगामी जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट रायगढ़ के संस्कार पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में रायगढ़ से लगभग 100 बच्चे भाग लेकर अपने कौशल और दमखम का प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस अवसर पर संस्कार पब्लिक स्कूल के संचालक रामचंद्र शर्मा ने कहा कि वे इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि किकबॉक्सिंग को जिले में आगे ले जाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में वे पूरी सहायता प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी एवं गोल्ड मेडलिस्ट ममता सिंह ठाकुर, इंटरनेशनल रेफरी प्रणय शंकर शुक्ला, तथा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज केसरा, हरि यादव, महेंद्र, सुमित सिंह, ईशान , उपस्थित  थे। किकबॉक्सिंग संघ के संस्थापक जय कुमार ने भी बच्चों को शुभकामनाएँ दीं तथा खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपनी सेवाएँ देने का संकल्प व्यक्त किया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page