रायगढ़ - - ओ.पी. जिंदल विद्यालय एनएसपीएल तराईमाल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं (AISSCE) की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। जारी परिणामों के अनुसार, विद्यार्थियों ने शानदार अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। श्रेया प्रधान ने 95.2% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके साथ ही स्नेहारानी पालेई ने 95% और पारसमणि ने 90% अंक हासिल कर शीर्ष स्थान बनाए रखा। विद्यालय के अन्य होनहार सितारे जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सागर पटेल 89.2%, अभय कुमार नामदेव 89%, हिमांशु पटेल 87.8%,डिंपल यादव 87.4%, आदर्श कुशवाहा 86.6%, दिव्यांशी दास 86.2%, संस्कृति सिंह 85.6% श्रेया प्रधान ने अंग्रेजी में (93), बिजनेस स्टडीज (97), इकोनॉमिक्स (97), फिजिकल एजुकेशन (96) और फाइन आर्ट्स (92) में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।हिमांशु पटेल ने IP में पूरे 100 अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। साथ ही गणित में भी उन्होंने (90)अंक प्राप्त किए। स्नेहारानी पालेई ने अकाउंटेंसी में (95) और इकोनॉमिक्स में (97)अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पारसमणि ने विज्ञान संकाय में फिजिक्स में (92) और केमेस्ट्री (95) में शानदार अंक अर्जित किए। डिंपल यादव ने हिंदी में (92) और बायोलॉजी में (84) अंक प्राप्त किए।सुप्रिया कुमारी चौधरी कला संकाय में हिस्ट्री में (77) और पोलिटिकल साइंस (62) के साथ सफलता प्राप्त की।

विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या अल्का गोडबोले एवं समस्त शिक्षक वृंद ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी है। विद्यालय प्रशासन ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया है। प्राचार्या अलका गोडबोले ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए यह विश्वास जताया कि— "ये छात्र आगामी वर्षों में भी अपनी प्रतिभा से इसी प्रकार गौरवान्वित करते रहेंगे।"









