रायगढ़ - - शहर के प्रतिभावान राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आमान खान ने सी.बी.एस.ई. कक्षा 12वीं में 98.6% प्राप्त कर रायगढ़ जिले का मान बढ़ाया है । जिसमें से हिस्ट्री में 100 , पॉलिटिक साइंस में 98 , जियोग्राफी में 99 , इंग्लिश में 98 , इकोनॉमिक्स में 95 तथा फिजिकल एजुकेशन में 98 अंक प्राप्त किए है । प्रारंभ से ही मेघावी रहे आमान ने लगातार विभिन्न कक्षाओं में अपने परसेंट के स्तर को बनाए रखा । सी.यू.ई.टी. एग्जाम के पश्चात अच्छे कॉलेज के माध्यम से इतिहास में स्नातक होकर प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा जताई है । आमान का प्रिय विषय इतिहास है , तथा वे आर्कियोलॉजी में भी कुछ करने की इच्छा रखते है ।समय पाबंद और कठिन परिश्रम , एकाग्रता के साथ अनुशासन को अपने जीवन का आधार स्तंभ बताया है । और उसी भावना को प्रबल रखते हुए आगे का सफर निरंतर जारी है । आमान ने यह उपलब्धि 4–5 घंटे खेल के पश्चात हासिल की है ।

आमान खान ने अपने बाल दिनों से बैडमिंटन में सराहनीय उपलब्धियां हासिल की है , जिसमें अंडर 13 , अंडर 15 , अंडर 17 , अंडर 19 में कई बार रायगढ़ जिला का नाम रोशन किया है । तथा वर्तमान में राष्ट्रीय बैडमिंटन के 44 रैंक पर काबिज है । अपनी खेल उपलब्धियों के कारण आमान कई बार जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त , 26 जनवरी में सम्मानित किए जा चुके है । रायगढ़ के प्रतिष्ठित , प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी एवं कोच अकरम खान के सुपुत्र है । उनकी माता श्रीमती इशरतजहां समाज शास्त्र से एम.ए. है तथा बड़ी बहन श्रीमती आफिया खान राजनीतिक विज्ञान में संबलपुर यूनिवर्सिटी से ऑनर्स , इग्नू से एम.ए. करते हुए , बी.एड. कर शिक्षिका के रूप में सेवाएं देकर वर्तमान में अपनी शादी–शुदा जिंदगी व्यतीत कर रही हैं । आमान खान अपने इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने माता पिता , बड़ी बहन के अलावा अपने मार्गदर्शन देने वाले समस्त शिक्षकों को दिया है । अपने भविष्य की योजनाओं के प्रति सकारात्मक सोच के साथ पूरी तरह निरंतर प्रयत्नशील है ।









