श्रद्धालु सदस्यों में रहा श्रद्धा का अपार उत्साह
रायगढ़ - - शहर की सक्रिय धार्मिक सामाजिक संस्था श्री दादी राणी सती समिति कोरबा के दो दिवसीय नमो नारायणी उत्सव में शामिल हुई। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए समिति की दर्पणा सिंघल ने बताया कि दादी समिति ने वहां आयोजित मंगलपाठ में पारंपरिक वेशभूषा व पूरी आस्था श्रद्धा से दादी का मंगल पाठ पठन किया। जिसे देश के प्रसिद्ध भजन व मंगल पाठ वाचक सौरभ मधुकर ने सम्पन्न कराया। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने सामूहिक रूप से पाठ किया।


समिति की संयोजिका आशा सुनील अग्रवाल सहित, पूर्व अध्यक्ष किरण मित्तल, संतोष चिराग, कांता गोयल ने भी सजे भव्य दादी दरबार में वहां पहुंचे सभी समिति के सदस्यों के साथ दर्शन, पूजन कर समिति की ओर से झूमते, नाचते हुए दादी के जयकारे के साथ दादी जी को आकर्षक चुनरी ओढ़ाई।

कोषाध्यक्षअनीता नरेड़ी ने बताया कि आयोजन स्थल पर दादी समिति रायगढ़ के सभी सदस्यों का नमो नारायणी उत्सव समिति कोरबा ने दादी समिति के सभी सदस्यों का जोरदार अभिनंदन कर दादी जी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत भी किया। नमो नारायणी का यह 15 दिवसीय भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ के साथ उड़ीसा के विभिन्न जगहों में आयोजित है। जिसमें उड़ीसा, छत्तीसगढ़ व नगर, जिले के दादी भक्त काफी संख्या में शामिल हो रहे हैं।










