60 वर्ष सेवा काल पूर्ण होने पर जगदेव प्रसाद पटेल प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर राजीव रायगढ़ ने भावभीनी विदाई

रायगढ़ --सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ से सेवानिवृत्त प्राचार्य जगदेव प्रसाद पटेल का  विद्यालय परिवार के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। सर्वप्रथम सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ के सेवानिवृत्त प्राचार्य जगदेव प्रसाद पटेल एवं वर्तमान पदभार ग्रहण किए प्रभारी प्राचार्य श्याम लाल पटेल के द्वारा विद्या की देवी अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती , ओम् एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर विदाई समारोह का शुभारंभ हुआ।तत्पश्चात् सरस्वती वंदना एवं स्वागत की औपचारिकता के बाद विद्यालय के आचार्य बन्धु - भगिनीयों ने सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य के साथ कार्य करने का अनुभव को "सीख" बताते हुए अपने - अपने शब्दों में बताते हुए विद्यालय की दीदीओं ने अपनी आंखें नम कर डाली। सेवानिवृत्ति प्राचार्य जगदेव प्रसाद पटेल ने अपने सेवाकाल को विद्यार्थियों के शिक्षा,संस्कार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य रखकर उसे पाने की प्रेरणा देते हुए उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।जो विद्यालय परिवार के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। विदाई यह पल सुख और दु:ख एक अनुठा संगम है। सुख इस बात की है कि सेवानिवृत्ति के बाद आप अपने जीवन के नए और उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं और दुःख इस बात का है कि आपको अपने इस परिवार से अलविदा कहना पड़ रहा है। यह विदाई एक अंत जरुर है लेकिन हर अंत एक नई शुरुआत को जन्म देती है। अत: हमारे प्राचार्य जी जीवन के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को स्पर्श करें । इनका भविष्य उज्जवल हो , शेष जीवन सुखद एवं स्वस्थ व्यतीत करें । विद्यालय परिवार की ओर से इस प्रकार शुभकामनाएं दी गई। वर्तमान में पद भार ग्रहण करने वाले प्राचार्य श्याम लाल पटेल ने कहा कि जीवन में हर मनुष्य के लिए जीवन - मरण , हानि - लाभ , यश - अपयश ये छः चीज विधाता ने रच रखा है। इनके भविष्य उज्जवल की शुभकामनाएं , शेष जीवन स्वस्थ,सुखद एवं मंगलमय व्यतीत करें। विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के दीदी तीजा पटवा,कविता तिवारी,रजनी थवाईत, सुषमा होता, रेवती मालाकार,विजया लक्ष्मी पटेल,दीपिका साहू, उजाला साहू, योगिता राठौर, अंजू चन्द्रा, अन्नु चौहान, मोना यादव ने सेवानिवृत्ति प्राचार्य को भावभीनी विदाई दी।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page