जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की पहल

रायगढ़ - - शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की अभिनव पहल से आगामी 26 से 28 दिसंबर तक बड़ी भव्यता के साथ जिले के प्रतिभावान बैडमिंटन खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता 26 से 28 तक दोपहर तीन से कोच विशेषज्ञों की उपस्थिति में शहर के घड़ी चौक स्थित स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं इस संबंध में भाग लेने व विस्तृत जानकारी के लिए प्रतिभागीगण रामा एस्थेटिक शहीद चौक (9755634345) आलोक ड्रेसेस सुभाष चौक (9009917799) होटल साकेत सती गुडी चौक 8103132733, 8103132743 से संपर्क कर सकते हैं। यह जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर 14 गर्ल्स सिंगल्स , 14+गर्ल्स सिंगल्स, ओपन गर्ल्स डबल्स व ब्वायज ग्रुप में अंडर 14 सिंगल्स, अंडर 17 सिंगल्स, ओपन ब्वायज सिंगल्स, ओपन ब्वायज डबल्स और 40 +मेन्स डबल्स के अंतर्गत होगी। वहीं इस प्रतियोगिता को भव्यता देने में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page