रायगढ़ - - शहर की सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब रायगढ़ स्टील सिटी की प्रेसिडेंट श्रीमती ज्योति अग्रवाल द्वारा बहुत ही कारगर एवं महत्वपूर्ण विषय मेनोपॉज एवं बैलेंस डाइट पर एक सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉक्टर तबस्सुम खान ने बहुत ही सुंदर एवं सरल तरीके से इस विषय पर जानकारी दी।

हंडी चौक स्थित मिनी मिरेकल स्कूल के हाल में कार्यक्रम का संचालन किया गया। डॉक्टर खान द्वारा महिलाओं की उत्सुकता भरे प्रश्नों का जवाब एवं हेल्थ प्रॉब्लम को घरेलू तरीके से एवं डेली बेसिस पर योगा एक्सरसाइज के द्वारा अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोत्साहन एवं जानकारी दी । उन्होंने बताया कि महिलाएं अपने खाने में छोटे-छोटे बदलाव एवं अपने हेल्थ के प्रति सजग रहकर शरीर में होने वाले बदलावों को समझकर डॉक्टर से समय-समय पर सलाह लेते हुए अपने इस महत्वपूर्ण पड़ाव को भी आसानी से पार कर सकती हैं क्लब के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं शहर की अन्य महिलाओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लेकर जानकारी प्राप्तकी। इस कार्यक्रम के लिए डॉक्टर तबस्सुम खान को सभी ने धन्यवाद दिया एवं इस कार्यक्रम की सराहना की।








