लगभग 150 मरीज हुए लाभान्वित
रायगढ़ - - रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर एवं रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के संयुक्त तत्त्वाधान में आज 30 अगस्त को भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी के विशेष मार्गदर्शन में व कार्यक्रम अध्यक्ष नयन अग्रवाल, सूरज जायसवाल के सानिध्य में संजीवनी नर्सिंग होम में किया गया। वहीं शिविर शुभारंभ के अवसर पर अध्यक्ष मनीष जायसवाल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल , प्रो रामजी लाल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष उमेश थवाईत, पूर्व अध्यक्ष नीरज गुप्ता, गिरधर खेमका सहित अनेक लोगों की उपस्थिति रही।

चिकित्सक विशेषज्ञों ने दी सेवाएं - - वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष व पूर्व सचिव सूरज जायसवाल ने बताया कि इस निःशुल्क शिविर में डॉ. उमेश कुमार चंद्रा, डॉ. चारू शर्मा डॉ. प्रतीक धाबलिया सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक संजीवनी नर्सिंग होम, रायगढ़ में अपनी सेवाएं दी व इस आयोजित निःशुल्क जाँच परामर्श शिविर के अंतर्गत मस्तिष्क रोग, पेट रोग (गैस्ट्रो) एवं जोड़ प्रत्यारोपण की जाँच व परामर्श दी गई।जिसका समाज के लगभग 150 लोगों ने लाभ उठाया।

इनका रहा योगदान - - एक दिवसीय इस निःशुल्क जाँच व परामर्श शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर अध्यक्ष मनीष जायसवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष व सचिव नयन अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष सूरज जायसवाल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष उमेश थवाईत, पूर्व अध्यक्ष नीरज गुप्ता, प्रो रामजी लाल अग्रवाल, गिरधर खेमका, प्रदीप अग्रवाल, प्रकाश मसंद सहित क्लब के सभी सदस्यों, संजीवनी स्टॉफ सदस्यों व रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर टीम के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।










