आईसीएआई रायगढ़ शाखा ने म्यूचुअल फंड पर  सेमीनार का किया शानदार आयोजन

म्युचुअल फंड संबंधित दी गई जानकारियां

रायगढ़ - - द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (CIRC) की रायगढ़ शाखा ने म्यूचुअल फंड्स विषय पर शानदार सेमीनार होटल अंश इंटरनेशनल रायगढ़ में  किया गया।

सेमीनार से सदस्यगण हुए लाभान्वित - - वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर रूसीकेश दलाई एवं जितेंद्र बेहरा (UTI म्यूचुअल फंड) मुख्य वक्ता रहे, जिन्होंने म्यूचुअल फंड निवेश एवं इसके महत्व पर उपयोगी विचार और अनुभव साझा किए। उन्होंने जानकारी दी कि म्यूचुअल फंड आज की मांग है हम अपनी बचत से कैसे पैसे बना सकते है , जनता में ये भ्रम है कि म्यूचुअल फंड शेयर मार्केट से जुड़ा है तथा इसके डूबने की संभावना ज्यादा है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है निवेशक  को  इन विषयों के जानकारों से मिल कर अपनी बचत को अच्छी जगह निवेश कर मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि बढ़ती महंगाई दर में कैसे अपनी बचत को उसके समकक्ष रखा जा सकता है।

सदस्यों ने उत्साह से लिया भाग - - उक्त सेमीनार में संस्था के अध्यक्ष संतोष टिबरेवाल, उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, सचिव संजय सोनी, वरिष्ठ सदस्य रवि अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल,अरुण अग्रवाल, अविनाश बेरीवाल, नितेश अग्रवाल, सुयोग शर्मा, संजय अग्रवाल, संजय शर्मा, इशिता अग्रवाल तथा शाखा के अन्य  सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस ज्ञानवर्धक सत्र का लाभ उठाया। वहीं इस प्रोग्राम के समन्वयक प्रियेश अग्रवाल थे। यह कार्यक्रम आईसीएआई द्वारा अपने सदस्यों के व्यावसायिक ज्ञान और दक्षता को निरंतर सशक्त बनाने के प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। रायगढ़ शाखा ने मुख्य वक्ताओं का आभार व्यक्त किया और इसे सफल बनाने हेतु सभी को धन्यवाद दिया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page