यशस्वी कवि पद्मश्री पं डॉ सुरेंद्र दुबे डी. लिट उपाधि से होंगे सम्मानित

रावतपुरा सरकार से मिलेगी उपाधि राजभवन से जारी हुआ पत्र

रायगढ़ - - विश्व काव्य जगत मंच में भास्कर देव की किरणों की मानिंद आलोकित सरस्वती पुत्र, पद्मश्री यशस्वी कवि पं डॉ सुरेंद्र दुबे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी हास्य काव्य कृति से जन - जन को जागृत करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर में अब तक विश्व के लगभग 11 देशों में हिंदी काव्य पाठ कर हमारी हिंदी भाषा व छत्तीसगढ़ी भाषा की गरिमा बढ़ाकर व देश - विदेश के अनगिनत काव्य मंच में प्रतिष्ठित अनेक सम्मान से नवाजित होकर अपनी विशिष्ट पहचान तो बनाए हैं साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी व हमारे देश का भी मान भी बढ़ा रहे हैं।यही वजह है कि देश - विदेश का हर अखिल भारतीय काव्य मंच इनकी गौरवमयी उपस्थिति से गौरवान्वित होता है और हर काव्य मंच हर किसी के लिए अविस्मरणीय व यादगार बन जाता है। जो महान यशस्वी कवि पद्मश्री पं डॉ सुरेंद्र दुबे के विराट व्यक्तित्व की विशिष्ट खासियत है।

रावतपुरा सरकार से मिलेगी उपाधि - - देश व छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध यशस्वी कवि पद्मश्री पं डॉ सुरेंद्र दुबे को रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय की ओर से डी.लिट डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की उपाधि प्रदान की जाएगी। राजभवन से विगत 13 सितंबर को पत्र जारी हुआ है।वहीं डॉक्टर श्री दुबे जी विगत 2010 में पद्मश्री सम्मान , विगत 2012 में पं सुंदरलाल शर्मा सम्मान, अट्टहास सम्मान, संयुक्त राज्य अमेरिका में लीडिंग पोएट ऑफ इंडिया सम्मान के अतिरिक्त देश - विदेश के अनेक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अनेकों बार सम्मानित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त डॉ दुबे जी की कालजयी कृति पर तीन विश्वविद्यालयों ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है, जो इनके विराट कवित्व शक्ति व व्यक्तित्त्व प्रतिभा की विशिष्ट पहचान है। वहीं पद्मश्री यशस्वी कवि पं डॉ सुरेंद्र दुबे को रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय से डी.लिट की उपाधि से सम्मानित करने की राजभवन से घोषणा होने से छत्तीसगढ़ व पूरे देश के काव्य प्रेमी व उनके तमाम चाहने वाले अत्यंत हर्षित हैं ।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page