चैतन्य टेक्नो स्कूल की मेधावी छात्रा स्वस्ति पटेल ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में लहराया परचम, 95% अंक के साथ कक्षा में अर्जित किए प्रथम स्थान

रायगढ़ और खरसिया क्षेत्र का नाम किया रोशन ,श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में खुशी का माहौल

रायगढ़-- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में रायगढ़ जिले की होनहार छात्रा स्वस्ति पटेल ने अपनी उत्कृष्ट सफलता से जिले और अपने विद्यालय का मान बढ़ाया है। गुलमोहर कॉलोनी, रायगढ़ की निवासी स्वस्ति पटेल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त की न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक नई मिसाल पेश की है। विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष व्याप्त--स्वस्ति पटेल  चैतन्य टेक्नो स्कूल, बाम्हनपाली (खरसिया) की नियमित छात्रा हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। स्कूल प्रशासन ने स्वस्ति की सराहना करते हुए कहा कि— "स्वस्ति शुरू से ही एक मेधावी, एकाग्र और अनुशासित छात्रा रही हैं। उनकी इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

सफलता का श्रेय और समर्पण-- स्वस्ति के पिता योगेश कुमार पटेल और माता श्रीमती शालिनी पटेल ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। पिता योगेश कुमार पटेल ने बताया कि स्वस्ति ने अपनी पढ़ाई के प्रति हमेशा अटूट समर्पण दिखाया है। वहीं, स्वस्ति अपनी इस गौरवमयी सफलता का पूरा श्रेय अपने शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के निरंतर प्रोत्साहन व सहयोग को देती हैं।

सामाजिक गौरव--ग्रामीण और अर्ध-शहरी अंचल (बाम्हनपाली) के स्कूल में अध्ययनरत रहकर राष्ट्रीय स्तर की इस कठिन परीक्षा में 95% जैसे उत्कृष्ट अंक अर्जित करना वाकई काबिले तारीफ है। स्वस्ति की इस उपलब्धि से न केवल पटेल परिवार, बल्कि पूरी गुलमोहर कॉलोनी और रायगढ़ जिला गौरवान्वित है।"स्वस्ति की इस सफलता ने हमारे पूरे परिवार और समाज का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उनकी लगन यह दर्शाती है कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। वहीं स्वस्ति के परिजन एवं शुभचिंतकइस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, गुरुजनों और स्नेहियों ने स्वस्ति पटेल के उज्जवल एवं स्वर्णिम भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page