परशुराम शोभायात्रा में शामिल हों सभी विप्र - रामचंद्र शर्मा

विप्र फाउंडेशन की पहल

रायगढ़ - - विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव 19 अप्रैल को मनाया जाना है इस सम्बन्ध में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र शर्मा , जिलाध्यक्ष विजय मार्बल और महामंत्री राजेश शर्मा भवानी मेडिकल ने सम्पूर्ण विप्र समाज को 19 अप्रैल शाम 5 बजे भगवान परशुराम मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है ।

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने निर्बल का साथ देकर ,संसार को पाप से मुक्ति दिलाकर सामाजिक समरसता का सन्देश दिया था उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र निर्माण करना है , इसके लिए सभी उनके सन्देश को ध्यान रखें ,ज्ञात हो कि अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाता है जो इस वर्ष 19 अप्रैल हंडी चौंक स्थित भगवान परशुराम मंदिर से शाम 5 बजे शोभायात्रा के रूप में निकालकर मनाया जायेगा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page