अब शीतल जल से राहगीरों की बुझेगी तिश्नगी

मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति शाखा की शानदार पहल

संस्था ने  कहा  पूरी  गर्मी माह तक पिलाएंगे पानी के साथ  लस्सी एवं छाछ

रायगढ़ - - रायगढ़ में बढ़ती गर्मी में आम लोगों को राहत देने के लिए मारवाड़ी मंच युवा महिला संस्कृति शाखा ने शहर के कालिंदी कुंज के पास दुर्गा चौक मिट्ठूमुड़ा में पानी प्याऊ का शुभारंभ किया।

डॉ राजू ने किया शुभारंभ - - आज रायगढ़ के प्रसिद्ध चिकित्सक डा राजू अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी अंजू अग्रवाल ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश अग्रवाल के साथ कांता गुप्ता ने लोगो को लस्सी एवं छाछ पिला कर इस पुनीत कार्य का उद्घाटन किया इस अवसर पर पानी से भरे मटके की पूजा कर अक्षत का छिड़काव कर राहगीरों को ठंडी लस्सी व छाछ का वितरण किया गया।

सबसे बड़ा धर्म है मानव सेवा - - डॉ राजू ने संस्था के सदस्यों को इस धार्मिक व पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म हैं प्यासों को पानी पिलाना जैसा पुनीत कार्य दूसरा नहीं हो सकता संस्था का यह कार्य लोगो को लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणा दायक साबित होगा खासकर ए सी कल्चर में रहने वाले लोगों की भीषण गर्मी में की जा रही इस तपस्या की जितनी भी सराहना की जाए कम है वरिष्ठ पत्रकार रमेश अग्रवाल ने भी संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी लोगों से सेवा भाव से अपने कार्य में जुटे रहने का आव्हान किया।

प्रतिदिन होगा वितरण - - संस्था की अध्यक्षा दीप्ति गुप्ता के साथ सदस्यों ने अतिथियों का बुके व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया और आभार व्यक्त करते हुए बताया कि  संस्था द्वारा यह सेवा पूरे गर्मी के मौसम तक प्रतिदिन जारी रहेगी ताकि राहगीरों और आम नागरिकों को गर्मी से राहत मिल सके इसके साथ ही समय समय पर  लस्सी एवं छाछ के अलावा मौसमी फलों का वितरण भी संस्था द्वारा किया जाएगा संस्था ने प्याऊ लगाने के लिए अपने घर में स्थान देने के लिए सावित्री सब्जी भंडार के प्रति भी आभार व्यक्त किया इस मौके पर संस्था की महिला सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। दीप्ति गुप्ता ने सहयोग के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं प्रयास के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं हो सकता उन्हीं के योगदान से संस्था इस पुनीत कार्य को करने में सफल हो सकी है।

इनका रहा विशेष सहयोग - - पानी प्याऊ के आयोजन में अध्यक्षा दीप्ति गुप्ता, सचिव शालू अग्रवाल कोषा अध्यक्ष मधु गुप्ता , कोमल अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, रेखा जैन, आशा गोयल, अन्नू संथालियां, आरती अग्रवाल, राखी गुप्ता, हेमलता अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, निशा अग्रवाल एवं लक्की अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page