रायगढ़ - - शहर की जानी-मानी संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी का भव्य एवं गरिमा पूर्ण शपथ ग्रहण समारोह विगत 21दिसंबर को होटल अंश इंटरनेशनल में संपन्न हुआ। जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रीति अग्रवाल को अध्यक्ष तथा मधु अग्रवाल को सचिव और ट्रेजरर काजल अग्रवाल को नियुक्त किया गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था मीडिया प्रभारी जेसी सुमन दत्ता ने बताया कि संगठन के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त कि उनके नेतृत्व में महिला विंग समाजसेवा एवं नेतृत्व विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी।उनका मुख्य ध्यान महिलाओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और उनकी सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर होगा। संगठन के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला विंग समाजसेवा एवं व्यक्तित्व विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने भी दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला विंग समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, व्यक्तित्व विकास एवं सामुदायिक गतिविधियों में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।










