अंडर-14 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में एमजे क्रिकेट अकादमी ने संस्कार को 6 विकेट से हराया

रायगढ़ - - गुरुकुल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर-14 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में 25 दिसंबर को खेला गया मुकाबला संस्कार और एमजे क्रिकेट अकादमी के बीच संपन्न हुआ। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कोच प्रमुख महेश दधिची ने बताया कि मैच में एमजे क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कार की टीम एमजे क्रिकेट अकादमी के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 14.3 ओवर में 77 रन पर ऑलआउट हो गई।

वहीं संस्कार की ओर से दरशिल साहू ने सबसे अधिक 27 रन (17 गेंद, 6 चौके) बनाए, जबकि अंकुश कुमार ने 13 रन का योगदान दिया। इसी तरह एमजे क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में शौर्य एस. गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।इसके अलावा आदर्श मिश्रा ने 2 विकेट, आदित्य कुमार मिश्रा ने 2 विकेट, तथा प्रियांशु पांडेय ने 1 विकेट हासिल किया। वहीं 77 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी MJ क्रिकेट अकादमी की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 78 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।टीम की ओर से अनुप चौबे ने नाबाद 25 रन, जबकि आयुष (विकेटकीपर) ने 20 रन का योगदान दिया।शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए शौर्य एस. गुप्ता को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page