रायगढ़ - - लीनेस डिस्ट्रिक्ट श्रीमती अनिता कपूर ने बताया कि लॉयंस क्लब रायगढ दिव्य ऊर्जा में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF लायन सुधीर जैन की अधिकारिक यात्रा आज 6 जनवरी दिन सोमवार को दोपहर 12.30 बजे आयोजित है। वहीं (अभिमन डी.एड कॉलेज कुसमुरा) में, स्किल डेवलपमेंट पर दो सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत प्रथम कौशल विकास हेतु छत्तीसगढ़ी पाक कलातथा आरेगामी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। वहीं मुख्य अतिथि MJF लाॅयन सुधीर जैन ( डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) के साथ -साथ रिजन चेयरपर्सन MJFलॉयन लता अग्रवाल और जोन चेयरपर्सन लॉयन मनोज अग्रवाल की भी अधिकारिक यात्रा सम्पन्न होगी। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर मे डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रश्मि की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।










