इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी द्वारा 15 दिवसीय मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

रायगढ़ - - इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी द्वारा चक्रधर बालिका सदन की 25 बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु 15 दिवसीय मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं को व्यावसायिक रूप से मेहंदी कला में दक्ष किया गया जिससे ये बालिकाएं इस कौशल का उपयोग कर अपने भविष्य में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

वहीं इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल एवं सचिव श्रीमती रिंकी सोनी के साथ ही श्रीमती वंदना अग्रवाल, श्रीमती बिंदिया मोदी तथा क्लब की अन्य सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रशिक्षण का कार्य पूजा अग्रवाल एवं कशिश अग्रवाल द्वारा अत्यंत समर्पण और दक्षता के साथ संपन्न किया गया, जिनके प्रयासों से बालिकाएं मेहंदी कला में निपुण हो सकीं। इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी सदैव से सामाजिक उत्थान, नारी सशक्तिकरण एवं सेवा कार्यों के लिए संकल्पित रहा है और आगे भी इस दिशा में कार्य करता रहेगा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page