रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की नयी कार्यकारिणी का गठन

रायगढ़ - - समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी शहर की सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर हर वर्ष नयी कार्यकारिणी का गठन कर सामाजिक सेवा के कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान देते हैं। 2024-25 कार्यकाल पूरा होने के बाद क्लब के सभी सदस्यों ने उच्च पदाधिकारियों के निर्देशानुसार 2025 - 2026 की नयी कार्यकारिणी का गठन किया है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शहर में रोटरी क्लब के संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी ने बताया कि पदाधिकारियों की मीटिंग व आपसी सहमति से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसके अंतर्गत आगामी 2025 -2026 के नवीन अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जायसवाल, सचिव रोटेरियन नयन अग्रवाल व कोषाध्यक्ष रोटेरियन मनीष अग्रवाल होंगे। वहीं उन्होंने बताया कि आगामी 9 जुलाई को शाम 7:30. बजे से शहर के होटल ट्रिनिटी ग्रेंड में रोटरी क्लब के उच्च पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन होगा व नयी कार्यकारिणी के सभी रोटेरियन सदस्यगण शपथ लेंगे।वहीं 2024 - 25 के अध्यक्ष रोटेरियन नीरज गुप्ता, सचिव सूरज जायसवाल व कोषाध्यक्ष मनोज बेरीवाल अपना कार्यभार नवीन पदाधिकारियों को सौंपेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन को सफल बनाने व भव्यता देने में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page