शहर में डांस फेस्टिवल 2025 का होगा भव्य आयोजन

नवाकृति एंटरटेनमेंट की अनुकरणीय पहल, 26 जुलाई को होगा कार्यक्रम

रायगढ़-- नवाकृति एंटरटेनमेंट द्वारा 26 जुलाई को शहर में डांस फेस्टिवल के नाम से नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कोरियोग्राफर मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए जूनियर (13 वर्ष से कम) और सीनियर (13 वर्ष से अधिक) श्रेणियों में वीडियो ऑडिशन आमंत्रित किए जा रहे हैं। ग्रुप श्रेणी में कोई आयु सीमा नहीं है। विजेताओं को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी दी जाएगी।संस्था के डायरेक्टर मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्षों में इस फेस्टिवल में रायगढ़ और बाहर के प्रमुख कलाकारों ने भाग लिया था, जिसमें हेमंत महंत और अविनाश पांडे जज की भूमिका में थे। छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री गुंजन अग्रवाल सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुई थीं। इस बार भी यह आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है। इसमें जो भी डांसर, डांस टीचर, कोरियोग्राफर या अभिभावक अपने बच्चों को पार्टिसिपेट करवाना चाहते हैं, वे 30 जून से पहले व्हाट्सएप नंबर 7489368362 पर संपर्क करके रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहीं नवाकृति इंटरटेनमेंट द्वारा डांस फेस्टिवल के साथ कुछ अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए संस्थान द्वारा स्पॉन्सर्स एवं डोनेशन खोजे जा रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति स्पॉन्सर्स या डोनेशन के लिए इच्छुक हैं तो वे नवाकृति के संस्थापक मयंक श्रीवास्तव से सीधे संपर्क कर सकते हैं। या यूट्यूब पर नवाकृति के पुराने आयोजनों एवं गतिविधियों को (navakriti india) में देख सकते हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page