आँजनेय का ओ पी जे यू के टेक्नो रोलिक्स में अपनी प्रतिभा से जीता सभी का दिल

रायगढ़ - - गायन में प्रथम तो नृत्य में मिला तृतीय स्थान रायगढ़ - - सांसद और देश के मशहूर उद्योगपति नवीन जिंदल और ओ पी जे यू रायगढ़ की चांसलर श्रीमती शालू जिंदल की एक सोच रही है कि उनके यूनिवर्सिटी के बच्चे हर फील्ड में आगे हो। इसी विजन को आगे बढ़ाते हुए टेक्नो रोलिक्स राष्ट्रीय स्तर का टेक्नो कल्चरल फिस्ट का आयोजन किया गया।

इसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का समावेश किया गया। ओ पी जिंदल यूनिवर्सिटी में 20 मार्च से 25 मार्च तक टेक्नो रोलिक्स एमबिशन और अंतरागिनी का आयोजन यूनिवर्सिटी के मैदान में आयोजित हुआ। जिसमें रायगढ़ के मशहूर ख्यातिलब्ध डांस एकेडमी भवप्रीता डांस एकेडमी के कोरियोग्राफर और फिजिकल इंस्ट्रक्टर आँजनेय पाण्डेय जो ओ पी जे यू में द्वितीय वर्ष का छात्र है। उन्होंने रिवायत फैशन कॉम्पीटिशन गायन और नृत्य में हिस्सा लिया और अपने धमाकेदार प्रदर्शन से नृत्य में तीसरा और गायन मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। एक तरफ नृत्य में सैकड़ो बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें से छह प्रतियोगी अंतिम राउंड में पहुँचे उसमें आँजनेय ने अपने शानदार नृत्य से तीसरे स्थान पर काबिज रहे। वही गायन में अंतिम राउंड में 11 प्रतियोगियों ने अपनी जगह बनाई जिसमें आँजनेय के शानदार गायन "सुन रहा है ना तू रो रहा हूँ मैं" और तू मेरा हो गया है आए ना यकीन ये "" ने सभी दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। सभी दर्शक आँजनेय के साथ गाने लगे। चारो निर्णायकों ने आँजनेय की तारीफ़ की।

प्रोफेसरों ने आँजनेय के गायन को बेहद सराहा। इसके पूर्व में आँजनेय पाण्डेय ने काशी अस्सी घाट में आयोजित रस बनारस अंतराष्ट्रीय कॉम्पीटिशन में गायन मे भारत व अन्य देशो से आए गायकों को शिकस्त देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। आंजनेय शिक्षिका और साहित्यकार दिव्या पाण्डेय और जिले के मशहूर पत्रकार साकेत पाण्डेय के सुपुत्र है। वही देश की ख्यातिलब्ध कत्थक डांसर कोरियोग्राफर और भवप्रीता डांस एकेडमी की नृत्य गुरु अनंता पाण्डेय के भाई है। आँजनेय के इस उपलब्धि पर ओ पी जे यू के वाइस चांसलर आर डी पाटीदार रजिस्ट्रार डॉ अनुराग विजय वर्गीय प्रोफेसर सुजाता पंडा डॉ विकास डॉ त्रिनाथ सर समेत अन्य प्रोफेसर मित्रों और शुभचिंतकों ने आँजनेय को इस गर्वीली चमकली सफलता पर ढेरों बधाई दी।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page