भगवान परशुराम मंदिर में यादगार होली मिलन समारोह का आयोजन

तिलक लगाकर एक दूजे को दिए बधाई

रायगढ़। शहर के हंडी चौक स्थित ब्राह्मणों के कुल देवता भगवान परशुराम के मंदिर में विगत 22 मार्च की शाम को ब्राह्मण सेवा समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा व पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा।मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती रमा शर्मा के विशेष मार्गदर्शन में पारिवारिक माहौल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने भगवान परशुराम जी की विशेष पूजा-अर्चना विधिवत ढंग से की इसके पश्चात महाआरती की गई व मंदिर परिसर भगवान परशुराम के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

स्नेह से लगाए एक दूजे को गुलाल - - पूजा अर्चना के पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों न एक दूजे को स्नेह का तिलक लगाए व जमकर फूलों से भी होली खेले। वहीं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की सभी महिलाओं ने भजन संध्या का भी आयोजन किया। जिसमें भाव विभोर होकर सभी खुशी से झूमे।

किया गया प्रसाद वितरण - - कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं इस मनभावन कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्राह्मण सेवा समिति एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page