श्री गोपाल महाप्रभु एवं पंचानन महादेव विग्रह की श्रद्धा से हुई प्राण प्रतिष्ठा सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

रायगढ़ - - विगत 2 फरवरी बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त में बंशी एनक्लेव कौहाकुंडा में भगवान श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं पंचानन महादेव के सुंदर एवं मनमोहक विग्रहों की भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम नव निर्मित मंदिरों में संपन्न हुई तथा मंदिर शिखर पर कलश, सुदर्शन चक्र एवं ध्वजा को भी स्थापित किया गया।

इस शुभ अवसर पर यज्ञ आचार्य को गौ दान भी दिया गया एवं भंडारे का भी  आयोजन किया गया जहां सैकड़ों लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।

वहीं विगत 30 जनवरी को कलश यात्रा जिसमें लगभग 150 माताओं और बहनों ने भाग लिया था से प्रारंभ होकर विगत 2 फरवरी को यज्ञ पूर्णाहुति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें प्रत्येक दिवस में कौहाकुंडा ग्रामवासियों , कालोनी के रहवासियों, एवं नगर के तथा आसपास के अन्य ग्रामवासियों का पूरे सेवा भाव से पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। समस्त धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम श्री गोपीनाथ जीव मंदिर के पं श्री ब्रजेश्वर मिश्र एवं 7 अन्य विद्वान पंडितों के द्वारा पूरे विधि-विधान पूर्वक यजमान दिनेश षडंगी एवं श्रीमती प्रीति षडंगी द्वारा संपन्न कराया गया।

इस शुभ अवसर पर वृंदावन से पधारे कुछ साधुओं का भी शुभागमन हुआ जो भगवान की प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं यजमान को आशीर्वाद दिया।बंशी एनक्लेव कालोनी के इन सुंदर मंदिरों में गौ माता के साथ स्थापित मनमोहक श्री गोपाल जी एवं श्री बाल गोपाल जी तथा श्री पंचानन (पंचमुखी)महादेव जी की बहुत ही आकर्षक एवं दिव्य प्रतिमायें स्थापित हुई हैं ।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page