Homeअन्य गतिविधियाँअखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा अग्रसेन जयंती पर भव्य आरती

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा अग्रसेन जयंती पर भव्य आरती

spot_img

रायगढ़ – – अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रायगढ़ शाखा द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में विगत 11 अक्टूबर को गांधी गंज, रायगढ़ में भव्य आरती का आयोजन किया गया।

समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन जी का तिलक कर, माला पहनाकर भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम की प्रथम आरती सम्मेलन की अध्यक्ष श्रीमती वंदना बंसल द्वारा प्रारंभ की गई, पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से आरती की। “अग्रसेन जी की जय” के जयकारों से सम्पूर्ण प्रांगण गुंजायमान हो गया।

इस अवसर पर एक विशेष आकर्षण रहा, जब अध्यक्ष वंदना बंसल ने श्री कृष्ण जी का मनमोहक रूप धारण किया। सभी सदस्यों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई और हर्ष व्यक्त किया।

वहीं आरती की सुंदर थाली श्रीमती बबीता रतेरिया द्वारा सजाई गई। इस अवसर पर सम्मेलन की सभी वरिष्ठ सदस्य एवं अन्य समिति सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments