थवाईत महिला समिति ने किया यादगार सावन उत्सव


रायगढ़ - -शहर की सामाजिक संस्था थवाईत महिला समिति की महिला सदस्यगण समयानुसार विविध कार्यक्रम का आयोजन सभी मिलकर करते हैं साथ ही वे सामाजिक जनकार्य में भी अपनी सहभागिता देते हैं। इसके अतिरिक्त वे धार्मिक व मनोरंजनात्मक कार्य में भी अग्रणी रहते हैं। महिला समिति की सभी सदस्यों ने सावन महीना के पावन अवसर पर मनभावन सावन तीज उत्सव का कार्यक्रम किया। सर्वप्रथम उन्होंने भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा - अर्चना कर रंगारंग मनभावन सावन तीज उत्सव का आयोजन किया। जिसमें थवाईत महिला समाज की सभी महिलाओं व युवतियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया ।वहीं इस कार्यक्रम के अन्तर्गत उन्होंने स्वस्थ मनोरंजन के लिए विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की। जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया व इस वर्ष के सावन तीज उत्सव को यादगार बनाया। वहीं इस मनभावन कार्यक्रम को सफल बनाने में थवाईत महिला समिति की सभी महिला सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page