श्री राणी सती दादी सेवा समिति ने सिंदूर पार्क में लगाया वाटर कूलर

विश्व पर्यावरण दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया लोकार्पण

रायगढ़ - - विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज 5 जून को सुबह 10.30 बजे श्री राणी सती दादी सेवा समिति ने शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत व शुद्ध पेयजल की सुविधा देने के पवित्र उद्देश्य से सिंदूर पार्क में वाटर कूलर की सौगात दी।

सर्वप्रथम अध्यक्ष श्रीमती रीना शिव बापोड़िया व सदस्यों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री व जनप्रिय रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के भाल में तिलक लगाकर व गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। वहीं स्थल ओपी भैया जिंदाबाद के नारे से गुंजायमान हो गया। इसके पश्चात जनहित कार्य का भव्य लोकार्पण प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ जनप्रिय विधायक ओपी चौधरी ने रिबन काटकर और शीतल जल पीकर बेहद खुशनुमा माहौल में किया।

यह नेक पहल अनुकरणीय है - - लोकार्पण के पश्चात वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने समिति के इस सामाजिक सरोकार की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा श्री राणी सती दादी सेवा समिति की यह शानदार नेक पहल अत्यंत ही सराहनीय है। सिंदूर पार्क में भ्रमण करने आए लोगों को अब शीतल व शुद्ध जल की सुविधा हमेशा मिलेगी समिति के सभी सदस्यों को हृदय से बेहद बधाई।

जनहित में सदैव तत्पर रहेंगे - - वहीं इस अवसर पर समिति अध्यक्ष श्रीमती रीना - शिव बापोड़िया ने कहा, सामाजिक जनहित के कार्यों में हमारी समिति के सभी सदस्यगण हमेशा सकारात्मक सहयोग के साथ हर संभव भूमिका निभाती रहेगी। सिंदूर पार्क में आने वाले सभी लोगों के लिए यह वाटर कूलर उनकी सेवा में  उपलब्ध है।

इनका रही उपस्थिति - - कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्रीमती रीना-शिव बापोड़िया, सचिव श्रीमती श्वेता-अमित मोदी, कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा-मुकेश सहित समिति के सभी सदस्यों का योगदान रहा। साथ ही सुभाष चिराग, आनंद बेरीवाल, कमल मित्तल, भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता मुकेश जैन, पूर्व सभापति सुरेश गोयल बीजेपी महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती रेखा महमिया सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थित रही।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page