हरे - भरे पौधों से ही जीवन होता है हरा - भरा - दीप्ति

मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ संस्कृति महिला शाखा ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

रायगढ़ - - मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ संस्कृति महिला शाखा* ने आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता के विशेष मार्गदर्शन में शहर के कालिंदी कुंज पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

21 पौधों से हरा-भरा हुआ पार्क-- शाखा अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, सचिव शालू अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों ने 21 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। नीम, पीपल, आम, अमरूद और अशोक के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया गया।

धरती मां का श्रृंगार है वृक्ष - - वहीं अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने कहा कि वृक्ष धरती मां का श्रृंगार हैं। हर नागरिक का कर्तव्य है कि कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल बच्चे की तरह करे। आज लगाए गए ये 21 पौधे आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा देंगे। वहीं सचिव शालू अग्रवाल ने कहा कि महिला शाखा आगे भी पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे कार्यक्रम करती रहेगी। कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता ने सभी से प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने की अपील की।

सदस्यों ने लिया देखभाल का संकल्प - - कार्यक्रम में शाखा की अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई एवं सुरक्षा का संकल्प लिया। सदस्यों ने पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ के नारे भी लगाए। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने शाखा के सभी सदस्यों को सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page