हिंदू वैदिक मंत्रों एवं रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ पांच जोड़ों का विवाह

श्याम मंदिर में श्री श्याम लखदातार सेवा समिति ने किया सामूहिक विवाह का आयोजन

रायगढ़ - - नगर के श्याम जगत की सामाजिक संस्था श्री श्याम लखदातार सेवा समिति द्वारा लगातार सेवा के कार्य किए जाते हैं एवं पिछले 4 वर्षों से नगर में भव्य कीर्तन कृतार्थ का आयोजन कराया जा रहा है। सेवा की कड़ी में सोमवार को समिति ने सामूहिक विवाह का आयोजन किया जिसमें पांच जोड़ों का पूरे हिंदू वेदिक मंत्रो एवं रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया। संस्था का यह प्रथम आयोजन था। अब हर वर्ष समिति द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा एवं निर्धन हिन्दू जोड़ो का विवाह कराया जाएगा।       

श्री श्याम लखदातार सेवा समिति के सदस्यों ने बताया की समिति द्वारा पिछले दो माह से इस आयोजन की तैयारी की जा रही थी विवाह योग्य जोड़ों का चयन कर उनका विवाह संपन्न कराया गया है। इसके साथ ही समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को जीवन यापन के समान जैसे बर्तन,पलंग,कूलर,सोफा, अलमारी एवं कपड़े आदि उपहार स्वरूप दिया। इस पुण्य कार्य में नगर वासियों ने भी अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया एवं वर वधु को उपहार व आशीर्वाद दिया।

सदस्यों ने धूमधाम से निकाली दूल्हों की बारात-- विवाह पूरे रश्मों के साथ किया गया समिति के सदस्यों एवं वर के परिजनों ने धूमधाम से ढोल नगाड़े एवं आतिशबाजी के साथ बारात निकली और वे विवाह स्थल श्याम मंदिर तक पहुंचे। बारात में सभी झूमते-नाचते नजर आए। मंदिर के द्वार पर दूल्हे का वधु पक्ष ने भव्य स्वागत सत्कार किया। इसके बाद मंदिर में बने पांच अलग-अलग मंडपों पर विवाह प्रारंभ हुआ। संगीतमय फेरो के बीच संपन्न हुआ विवाह--श्याम मंदिर में आयोजित इस सामूहिक विवाह में संगीतमयी फेरे कराए गए। जिससे इस विवाह समाहरोह का उत्साह व आंनद और बढ़ गया। सब जोड़ो का पाँच अलग-अलग मंडप पर अलग-अलग पंडितो द्वारा विधि-विधान से विवाह कराया गया। जिन कन्याओं के माता पिता नही थे उसका समिति के सदस्यों और श्याम प्रेमियों द्वारा कन्यादान किया गया। पैरों के समय श्याम प्रेमियों वर वधु पर फूलों की वर्षा की। संपूर्ण वैवाहिक अनुष्ठान श्याम मंदिर के पुजारी अमित शर्मा महाराज एवं पाँच सदस्यी महाराजओं के समूह ने कराया।

दुल्हन की बहनों को दिया गया जूता छुपाई का नेग--यह विवाह पूरे पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ। हिंदू विवाह समारोह में सभी रश्में इसमें निभाई गई। समिति द्वारा दुल्हन की बहनों को जूता छुपी का नेग भी दिया एवं दूल्हे की सालियों ने अपने जीजा को जूता पहनाया। वर वधू के आए परिजनों के लिए समिति द्वारा सल्पहार की व्यवस्था भी की थी एवं उनके रुकने व तैयार होने ले लिए हरियाणा भवन में कमरों की व्यवस्था की गई थी।

श्याम मंडल सहित वरिष्ठ नागरिकों का मिला भरपूर सहयोग--श्री श्याम लखदातार सेवा समिति द्वारा आयोजित इस सामूहिक विवाह में श्री श्याम मंडल रायगढ़ का भरपूर सहयोग मिला मंडल की ओर से उपाध्यक्ष मुकेश गोयल, सचिव आनंद गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल,वरिष्ठ सदस्य गजेंद्र गर्ग (गज्जू),जयप्रकाश गोयल और पवन शर्मा पूरे समय उपस्थित थे। श्याम मंडल द्वारा वर वधु को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार दिया गया। शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने भी समझ में पहुंचकर वर वधु को उपहार एवं आशीर्वाद प्रदान किया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व सभापति सुरेश गोयल,संजय सिंघानिया,कविता बेरीवाल,मनीष पालीवाल,संजय चौधरी आदि उपस्थित थे। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुनील अग्रवाल (लेन्ध्रा),राकेश अग्रवाल (ए.आर.ग्रुप),संजय अग्रवाल (एन.आर.ग्रुप),अनूप बंसल का सहयोग रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुबह से जुटे रहे सदस्य--कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्याम लखदातार सेवा समिति के सदस्य सुबह से जुटे थे। समिति के सदस्यों में मुख्य रूप से प्रकाश निगानिया,करण चौधरी,अधीश रतेरिया, आशीष यादव,अंजनी अग्रवाल,एस अग्रवाल,रचित अग्रवाल, विकास गोयल, बानू खूंटे, ऋषभ अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अनुज शर्मा, आयुष गुप्ता, आदित्य अग्रवाल (साबुन), गौरव गोयल, अंकित अग्रवाल (गुड्डी) एवं शुभम अग्रवाल (मोड़ा) पूरे समय उपस्थित थे।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page