भगवान परशुराम की निकली ऐतिहासिक शोभा यात्रा

जय - जय परशुराम से गुंजित हुआ शहर

रायगढ़ - - ब्राम्हणों के आराध्य देव भगवान परशुराम जी की जयंती को अक्षय तृतीया महापर्व के दिन ब्राह्मण समाज के लोग श्रद्धा व उत्साह के साथ पूरे देश व विदेश में भी यादगार ढंग से मनाते हैं। आज अक्षय तृतीया महापर्व के दिन शहर के ब्राम्हण सेवा समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, मारवाड़ी महिला ब्राह्मण समिति अध्यक्ष श्रीमती मीरा विजय वीरभान शर्मा के सानिध्य में  भगवान परशुराम जी की जयंती को ऐतिहासिक एवं यादगार ढंग से मनाया जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी श्रद्धा से शामिल हुए।

सुबह मंदिर में हुई पूजा - - शहर के घड़ी चौक स्थित भगवान परशुराम मंदिर ब्राह्मण समाज के लोगों ने अक्षय तृतीया महापर्व की खुशी में सुबह 9 बजे पूजा अर्चना व हवन यज्ञ का कार्यक्रम रखा और उपस्थित सभी लोगों ने भगवान परशुराम जी का श्रृंगार कर पूजा - अर्चना किए। इसके पश्चात हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें सभी श्रद्धालुगण बड़ी श्रद्धा से शामिल हुए।

शाम को निकली शोभा यात्रा - - भगवान परशुराम मंदिर में सुबह पूजा - अर्चना व हवन यज्ञ के धार्मिक कार्यक्रम के बाद शहर के ब्राम्हण सेवा समिति व सर्व ब्राम्हण समाज के श्रद्धालुओं ने भव्य बाजे - गाजे आतिशबाजी व मधुर गीत के साथ रथ में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित कर जीवंत मनभावन झांकी डीजे , कर्मा पार्टी के साथ ऐतिहासिक शोभा यात्रा शाम पाँच बजे निकाली जो पूरे शहर का परिभ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुँची। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह - जगह शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने शीतल शरबत व नाश्ते से आत्मीय स्वागत किया व पूरा शहर भगवान परशुराम जी के जय जयकारे से गुंजायमान हो गया। वहीं रास्ते भर ब्राम्हण समाज के सैकड़ों लोग, ब्राह्मण समाज की युवतियां, महिलाएँ व युवा भी मधुर भजन गीतों के साथ भाव विभोर मस्त झूमे।

मंदिर में हुई महाआरती - - रात आठ बजे भगवान परशुराम मंदिर में शोभा यात्रा पहुँची जहां ब्राह्मण समाज के लोगों ने पुनः महाआरती का आयोजन किया। जिसमें समाज के सैकड़ों लोग बड़ी श्रद्धा से शामिल हुए और भगवान परशुराम जी के जयघोष से समूचा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया।

रात में हुआ प्रसाद वितरण - - शोभा यात्रा के पश्चात ब्राह्मण सेवा समिति के सभी सदस्यों ने रात 8.30 बजे से बाल मंदिर परिसर में प्रसाद भोग का आयोजन किया। जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज और शहर के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं भगवान परशुराम जयंती के ऐतिहासिक शोभा यात्रा व जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्राह्मण सेवा समिति, मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति व सर्व ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। ब्राह्मण सेवा समिति व मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का भरपूर योगदान रहा और वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद समाज का भरपूर सहयोग रहता है। ब्राह्मण सेवा समिति एक रजिस्टर्ड संस्था है वह जनहित में 12 महीने कार्य करती है।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page