होली के रंग नन्हें कदम केे संग का यादगार आयोजन

लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड की अभिनव पहल

रायगढ़ - - शहर की सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड के सदस्यों ने अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह के विशेष मार्गदर्शन में व नन्हें कदम स्कूल प्रबंधन प्रमुख श्रीमती शिखा रात्रे के प्रमुख नेतृत्व में होली के पावन अवसर पर पर्व को यादगार बनाने के लिए नन्हें कदम स्कूल में बच्चों के साथ होली के रंग नन्हें कदम के संग कार्यक्रम का भव्य आयोजन विगत 27 फरवरी को किया साथ ही सभी सदस्यों ने होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया।

कोमल रुख़सार पर लगे स्नेह के रंग - - अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटना, उन्हें प्रेम, अपनापन एवं संस्कारों के साथ त्योहार की महत्ता समझाना था। इस अवसर पर बच्चों के साथ सुरक्षित एवं प्राकृतिक रंगों से होली खेली गई तथा मिठाई एवं स्वल्पाहार वितरित किए गए।वहीं बच्चों में इस कार्यक्रम को लेकर अत्यंत उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। रंगों से सजे उनके मुस्कुराते चेहरे इस सेवा कार्य की सबसे सुंदर झलक रहे। क्लब सदस्यों ने बच्चों के साथ नृत्य, संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों में सहभागिता की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इनका रहा योगदान - - कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष लॉयन श्रीमती पूनम सिंह, सचिव डॉ नेहा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष स्नेहा चेतवानी, लॉयन आशा बेरीवाल, लॉयन डॉ प्रियंका सक्सेना, लॉयन डॉ सविता साव, लॉयन मंजू डालमिया, लॉयन मंजू बैजणियां, लॉयन शाइना मलिक, लॉयन मनीषा वर्मा, लॉयन चंपा अग्रवाल, लॉयन सुधा अग्रवाल सहित क्लब के सभी सदस्यों व स्कूल प्रबंधन के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page