लीनेस क्लब रायगढ दिव्यऊर्जा ने सेवा भाव से मनाई मकर संक्रांति महापर्व

बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान

रायगढ़ - - विगत 15 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लीनेस क्लब रायगढ़ दिव्यऊर्जा ने डीपा पारा एवं जोगी डीपा क्षेत्र में जरूरतमंद महिलाओं, बच्चों एवं बड़ों के बीच कपड़े, खिचड़ी एवं खजले का वितरण करपर्व को सेवा भाव के साथ मनाया गया। यह सेवा कार्यक्रम निवृत्तमान डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस अनीता कपूर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे पहले से उपस्थित थे। जो इस सेवा कार्य के प्रति उत्साह और विश्वास को दर्शाता है। वहीं अध्यक्ष लीनेस अंजू बंसल के नेतृत्व में पीडीपी लीनेस अनीता कपूर, रीजन एडवाइज़र आरती तिवारी, एरिया ऑफिसर लीनेस बसंती सरकार,लॉयन अध्यक्ष विनिया कारमोरे,सचिव लीनेस रीता श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि शशि अग्रवाल एवं लता द्वारा भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। और भारत माता की जय के जयघोष लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरानअध्यक्ष लीनेस अंजू बंसल, सचिव लीनेस रीता श्रीवास्तव एवं रीजन एडवाइज़र आरती तिवारी ने महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को वस्त्र वितरित किए साथ ही सभी के लिए खिचड़ी एवं खजले का वितरण भी किया गया।सेवा कार्य से बस्ती के लोग अत्यंत प्रसन्न नजर आए।वहीं कई लोगों ने पुनः आने का आग्रह सदस्यों से किया किया। मकर संक्रांति का यह आयोजन मानवता, अपनत्व और सेवा का सुंदर उदाहरण बना।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page