राइजिंग किड्स स्कूल कुसमुरा में बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

उद्घोष वार्षिक समारोह भव्यता के साथ संपन्न

रायगढ़ - - अभिमन मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी, रायगढ़ (छ.ग.) द्वारा संचालित राइजिंग किड्स हायर सेकेंडरी स्कूल, कुसमुरा में दिनांक 13 जनवरी 2026, मंगलवार को वार्षिक समारोह “उद्घोष” अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं सफलता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर दहिया (अतिरिक्त महाप्रबंधक, NTPC लारा) ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. राजकुमार भारद्वाज (विभाग प्रचारक, RSS) ने संस्कारयुक्त शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की नींव बताया। विशेष अतिथि अरुण धर दीवान (जिला अध्यक्ष, भाजपा) ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।


कार्यक्रम संस्था के संचालक अरुण कातोरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने संस्था के विज़न एवं शिक्षा के मूल्यों पर प्रकाश डाला। प्राचार्या श्रीमती अनुषा कातोरे के कुशल नेतृत्व एवं समन्वय से आयोजन पूर्णतः सुव्यवस्थित एवं सफल रहा। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट मंच प्रदर्शन की सभी अतिथियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। अंत में संस्था की ओर से अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकगण एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page