आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने की बैठक

अनिता नायक संघ की बनीं पुनः जिलाध्यक्ष

रायगढ़ - - आज 24 अगस्त को छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजीयन क्रमांक 409 की बैठक पंजरी प्लांट में रखी गई थी। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए संघ की जिलाध्यक्ष अनिता नायक ने बताया कि प्रांतीय निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष एवं परियोजना अध्यक्षों का चुनाव किया जाना था।

इसी परिपेक्ष्य में उनके संगठन के प्रति उनके कार्यकर्ता सहायिकाओं के हर समस्याओं को सही समय में सुनकर सहायिका एवं कार्यकर्ता बहनों के दुख - सुख में हमेशा खड़ी होती है और संगठन के प्रति समर्पित भावना को देखते हुए रायगढ़ जिला के समस्त परियोजना अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा आज 24 अगस्त को श्रीमती अनिता नायक को पुनः जिला अध्यक्ष  एवं काजल विश्वास को जिला सचिव अंजनी सिंह उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुना गया। जिला स्तरीय बैठक में सभी परियोजना अध्यक्ष एवं निम्न सदस्य  उपस्थित रहे वरिष्ठ एवं मार्गदर्शक कुमारी प्रेमशिला प्रेमशिला मिश्रा कुमारी कादंबरी षड़गी  सविता सिंह एवं   लक्ष्मी यादव ममता पुरसेट ललित भुईयां माधुरी गुप्ता मीना सा विक्टोरिया मैक्सिमा सलोमी  तिग्गा मीनाक्षी साहू होलीका, कविता  रैयबारी गोमती डनसेना सुकृता एवं  पूरे जिले के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित थीं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page