दिवाली पर्व में उपहार पाकर दिव्यांग आश्रम के बच्चे हुए पुलकित

दिवाली पर्व में उपहार पाकर दिव्यांग आश्रम के बच्चे हुए पुलकित

रायगढ़ - - समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के सदस्यों ने विगत दिवस 27 अक्टूबर को रायगढ़ रोटरी क्लब के संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में क्लब के सदस्यों ने दिवाली पर्व की खुशी में दिव्यांग आश्रम कोसमनारा में खास बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं इस कार्यक्रम के अन्तर्गत दिवाली पर्व के पावन अवसर पर आश्रम के बच्चों को दिए, पटाखे कपड़े, मिठाई आदि सामाग्री का उपहार बच्चों को दिए जिससे वे अत्यधिक खुश हो गए।वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के कार्यक्रम अध्यक्ष प्रकाश मसंद, रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल, अध्यक्ष नीरज गुप्ता सचिव सूरज जायसवाल, गिरधर खेमका, सूरज अग्रवाल, प्रमोद पटेल, उमेश थवाईत, प्रोफेसर रामजी लाल अग्रवाल, अजय बेरीवाल, मनीष अग्रवाल, मनीष जायसवाल, नयन अग्रवाल व सभी रोटेरियन सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page