लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी की गोल्डन जुबली में रचा गया इतिहास

सेवा समर्पण और एकता की अद्भुत मिसाल

रायगढ़ - - लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी ने विगत 22 अप्रैल की शाम छह बजे शहर के होटल ट्रिनिटी ग्रेंड्स में नामचीन विशिष्टगणों व शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में क्लब के 50 वर्षों की सेवा पूर्ण होने की खुशी में स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। जिसने सेवा, समर्पण और एकता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विभिन्न क्लबों के सदस्यों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सेवा नहीं समर्पण की सशक्त भावना है - - वहीं इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लॉयन रामनिवास ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए भविष्य की दिशा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लॉयनिज़्म केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण की सशक्त भावना है। उन्होंने अपने मजबूत संकल्प और दूरदर्शिता से संगठन को नई दिशा प्रदान की। अपने दो वर्षीय कार्यकाल में उन्होंने न केवल टीम का सफल नेतृत्व किया, बल्कि सभी सदस्यों के हृदय में अमिट छाप छोड़ी तथा रायगढ़ के सभी क्लबों को एकता के सूत्र में पिरोकर एक नई मिसाल कायम की। वहीं कार्यक्रम के प्रारंभ में लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी के पदाधिकारियों एवं सभी अतिथियों द्वारा दोनों चार्टर मेंबर्स लॉयन सागर मल एवं लॉयन डॉ. के एन पटेल का बुके, शाल एवं श्रीफल से विशेष सम्मान किया गया। तत्पश्चात दिव्य ऊर्जा क्लब की ओर से लॉयन अनीता कपूर एवं उनकी टीम द्वारा दोनों चार्टर मेंबर्स का आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया। जिसने समारोह की शान को और बढ़ा दिया। इसी तरह लॉयंस क्लब प्राइड अध्यक्ष पूनम सिंह और टीम की सदस्यों ने लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष सचिव  कोषाध्यक्ष  का सम्मान मोमेंटो द्वारा किया गया।

नयी ऊँचाइयों को छू रहा लॉयनिज्म - - डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन शैलेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सदैव नए सदस्यों को जोड़ने का संदेश देते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन सभी क्लबों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके नेतृत्व में लॉयनिज़्म नई ऊँचाइयों को छू रहा है।सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन मलिक ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन सेवा, नेतृत्व और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है तथा क्लब की यह उपलब्धि आने वाले समय के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया। सिटी क्लब द्वारा की गई शानदार विजिट की सराहना करते हुए अध्यक्ष द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई एवं पिन लगाकर सम्मानित किया गया।

यह उपलब्धि प्रेरणास्रोत बनेगी - - मुख्य अतिथि लॉयन विजय अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ाया। उन्होंने सभी सदस्यों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कीनोट स्पीकर श्री बाली ने कहा कि रायगढ़ की धरती से मेरा विशेष जुड़ाव रहा है, जहाँ सेवा और समर्पण की सच्ची भावना देखने को मिलती है।50वीं सालगिरह पर मैं क्लब को निरंतर सफलता और नई ऊँचाइयों की शुभकामनाएँ देता हूँ। वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रिपुदमन ने सभी क्लब्स के पीएसटी को सम्मानित कर संगठन की एकता और सहयोग की मिसाल पेश की और 50वीं चार्टर डे पर क्लब को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि  यह उपलब्धि गौरव का विषय है। इसी तरह विशिष्ट अतिथि वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन मलिक ने कहा कि यह आयोजन सेवा, नेतृत्व और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। क्लब की यह उपलब्धि आने वाले समय के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

मनाया गया जन्म दिन - - कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का जन्मदिन रहा, जिसे सभी क्लबों के सदस्यों एवं अतिथियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।वहीं कार्यक्रम का सफल मंच संचालन संजय अग्रवाल, अंबिका वर्मा एवं प्रेम अग्रवाल द्वारा किया गया, जिनकी सशक्त एवं प्रभावशाली एंकरिंग ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में पवन मलिक के साथ जीएलटी कोऑर्डिनेटर लॉयन आशीष अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।वहीं उपस्थित सदस्यों ने भी कहा ऐसा भव्य और ऐतिहासिक आयोजन पहली बार देखने को मिला,जिसने सभी के मन पर गहरी छाप छोड़ी। वहीं अंत में सचिव लॉयन अरुण गोयल ने आभार प्रदर्शन किया। वहीं 50 वीं स्वर्ण जयंती समारोह के ऐतिहासिक एवं यादगार भव्य आयोजन को सफल बनाने में लॉयंस क्लब के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page