थवाईत बरई समाज सेवा समिति की बैठक में शामिल हुए पहाड़ मंदिर नव निर्माण समिति के सदस्य

समाज के लोगों ने हर तरह से सहयोग का दिया आश्वासन

रायगढ़ - - पहाड़ मंदिर में श्री हनुमान जी महाराज की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा की स्थापना हेतु आगामी 7.मई को ओ.पी. चौधरी (वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) के कर-कमलों द्वारा भूमि पूजन संपन्न होना है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में रायगढ़ शहर और जिले के समस्त समाजों को आमंत्रित किया गया है। वहीं पूजन को भव्यता देने में हर समाज के साथ बैठक का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज शाम पांच बजे जोहल पैलेस होटल में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने, समाज की जिम्मेदारियों पर चर्चा करने तथा अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने हेतु बरई थवाईत सेवा समाज की एक आवश्यक बैठक आज 18 अप्रैल को शाम 5 बजे आयोजित की गई। सर्वप्रथम थवाईत समाज के सदस्यों ने पहाड़ नव निर्माण समिति की बैठक में शामिल हुए गणमान्य सदस्यों का भाल पर तिलक लगाकर व गुलाब फूल सप्रेम भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात बैठक की शुरुआत हुई।


जिसमें थवाईत समाज के सभी सदस्यों व महिला समिति के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही मंदिर निर्माण समिति के सभी प्रमुख सदस्य भी शामिल हुए। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मंदिर निर्माण समिति के सक्रिय सदस्य व बरई थवाईत समाज के अध्यक्ष उमेश थवाईत ने बताया कि बैठक में आराध्य देव की पूजा अर्चना में थवाईत समाज के सभी सदस्यों का हर संभव सहयोग रहेगा। जिसके लिए सभी समर्पित रहेंगे। इसी तरह सुनील थवाईत ने कहा कि आज बरई थवाईत समाज के बैठक में पहाड़ मंदिर निर्माण समिति  के प्रमुख सदस्य शामिल हुए एवं सात मई को होने वाले भूमि पूजन संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई। बरई समाज ने उन्हें आश्वस्त किया कि मंदिर निर्माण में हमारे समाज द्वारा तन - मन धन से सहयोग दिया जाएगा। वहीं बरई थवाईत महिला समाज की अध्यक्ष दिशा उमेश थवाईत ने बताया कि बैठक में समाज की महिलाएँ शामिल हुईं। वहीं निर्णय लिया गया है कि आगामी 7 मई के पूजन कार्यक्रम में सभी महिला सदस्यों का सकारात्मक सहयोग रहेगा। इसी तरह श्रीमती विनिता थवाईत ने बताया कि समिति के पचास सदस्य सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की सेवा सहयोग में समर्पित रहेंगे। वहीं आज की बैठक में मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख सदस्य सुशील मित्तल, बाबूलालअग्रवाल, दीपक डोरा, कल्पेश पटेल, चक्रधर पटेल सहित थवाईत बरई समाज सेवा समिति के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page