भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव का शानदार आयोजन

श्रद्धालुओं को किया गया प्रसाद वितरण

रायगढ़ - - विगत शुक्रवार की शाम 5 बजे शहर के श्याम मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव के उपलक्ष्य में श्याम मंदिर के पुजारी शंकर लाल शर्मा और अमित शर्मा व मोना शर्मा ने श्रीकृष्ण छठी महोत्सव का भव्य आयोजन श्याम मंदिर में किया गया व विधिवत पूजा - अर्चना के पश्चात भजन कीर्तन स्थानीय कलाकारों शिव थवाईत,आयुष अग्रवाल,सोनु गुप्ता, अनिता शर्मा,अनुज शर्मा एवं संजय अग्रवाल ने मनभावन भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। जिसका सभी भक्तों ने खूब आनंद लिया व मोना शर्मा ने सभी भक्तों को बधाई दी और आरती के पश्चात भोग लगाकर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

वहीं छठी महोत्सव का आयोजन श्याम मंदिर के पुजारी शंकर लाल शर्मा एवं उनके परिवार द्वारा हर वर्ष किया जाता है। मनभावन महोत्सव में मायरा शर्मा कृष्ण बनी व तनिषा शर्मा राधा रानी बनी जिसे देखकर सभी हर्षित हुए। वहीं इस कार्यक्रम में श्याम मंडल, श्याम सखी मंडल, महिला इकाई के सदस्यों की उपस्थिति रही विशेष रूप से सुरेशा चौबे (एडिशनल एसपी) बटालियन, मोना शर्मा,किरन,रमा, मंजु, रश्मि, श्वेता, बबिता,अंजु, रिंकी, ज्योति ने कार्यक्रम में उपस्थित रही।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page