कल रायगढ़ रॉयल में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के आधिकारिक यात्रा का भव्य आयोजन

क्लब के सदस्यों में अपार उत्साह

रायगढ़ - - रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा कल 30 मई 2026 को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के आधिकारिक दौरे का आयोजन दोपहर एक बजे से शहर के होटल श्रेष्ठ में अध्यक्ष रोटेरियन दयानंद अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन संतोष अग्रवाल सचिव रोटेरियन नवनीत अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस अवसर पर क्लब द्वारा भव्य स्वागत एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई है। कार्यक्रम को लेकर क्लब सदस्यों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

विशिष्टगण करेंगे शिरकत - - वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए क्लब मीडिया प्रभारी सौरभ बट्टीमार ने बताया कि कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में एजी 2025-26 रोटेरियन वंदना सिंह जी,डीएसजी 2025-26 रोटेरियन सुशील रामदास अग्रवाल एवं डीएसजी रोटेरियन सोमनाथ अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। उनके साथ क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य सामाजिक सेवा, क्लब गतिविधियों तथा आगामी योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

भव्यता देने में जुटे सदस्यगण - - इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन दयानंद अग्रवाल, सचिव रोटेरियन नवनीत अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन संतोष अग्रवाल, सहित सभी सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का यह दौरा क्लब के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। कार्यक्रम के माध्यम से रोटरी की सेवा गतिविधियों को और अधिक मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं इस आयोजन को भव्यता देने में क्लब के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page