सेवा राहत शिविर व होटल में आधिकारिक विजिट का शानदार आयोजन

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की अभिनव पहल

रायगढ़ - - सेवा परमो धर्मः के ध्येय वाक्य को साकार करते हुए रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर ने आज शहर में सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। क्लब ने रामनिवास टॉकीज चौक युवा संघ के साथ मिलकर प्रचंड गर्मी से बेहाल राहगीरों के लिए सर्वप्रथम दोपहर 1:30 बजे राहत शिविर का आयोजन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व पार्षद सुरेश गोयल, संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल 'संजीवनी', डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल एवं श्रीमती पल्लवी जायसवाल की विशेष उपस्थिति में क्लब के सदस्यों ने सैकड़ों राहगीरों को सफेद गमछा, आमपना, शरबत और छाछ का वितरण किया। तपती दोपहर में ठंडी छाछ और गमछा पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।

होटल ट्रिनिटी में हुई आधिकारिक विजिट मीटिंग - - वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते सचिव नयन अग्रवाल ने बताया कि सेवा कार्य के पश्चात दोपहर 2:30 बजे होटल ट्रिनिटी में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा विजिट मीटिंग का आयोजन हुआ। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। क्लब अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव नयन अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने मुख्य अतिथि डीजी अमित जायसवाल एवं श्रीमती पल्लवी जायसवाल का गुलदस्ते से आत्मीय स्वागत किया।

सेवा कार्य को देंगे और भव्यता - - मुख्य अतिथि डीजी रोटेरियन अमित जायसवाल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर का सेवा कार्य निःसंदेह सराहनीय है। हम सभी मिलकर सामाजिक सेवा को और भव्यता देंगे ताकि जरूरतमंदों तक अधिक से अधिक लाभ पहुंचे। वहीं मीटिंग में क्लब की वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन एवं समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसी तरह  शासकीय स्कूल तारापुर के एनएसएस प्रभारी भोज राम पटेल को एनएसएस प्रकोष्ठ के लिए सालासर फर्नीचर की ओर से एक पोडियम भेंट किया गया, ताकि विद्यालय के सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।वहीं रायगढ़ क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी ने आगामी विश्व तंबाकू मुक्त दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही रोटरी फाउंडेशन को 500 डॉलर का सहयोग भी क्लब की ओर से प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन सहभोज एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इनका रहा योगदान - - कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक पुरुषोत्तम अग्रवाल 'संजीवनी', अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव नयन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष उमेश थवाईत, नीरज गुप्ता, सुबोध खीरवाल, गिरधर खेमका, पूर्व सचिव सूरज जायसवाल, उत्पल जायसवाल, पूर्व सभापति सुरेश गोयल, रोशन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, जयंत श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव, विजय अग्रवाल, मनोज श्रीवास्तव सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

-

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page