जेसीआई की अभिनव पहल
रायगढ़ - - शहर में पहली बार होने जा रहा है जेसीआई के जोन 27 'एकत्व मिडकॉन 2026 ' का भव्य आयोजन जिसमें छत्तीसगढ़ और ओडिसा के जेसीआई सदस्य शामिल होंगे। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने बताया कि युवा सामाजिक संस्था जूनियर चेम्बर इंटरनेशनल जेसीआई के इतिहास में रायगढ़ शहर एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। जेसीआई इंडिया जोन 27 के अंतर्गत इस वर्ष का पहला मध्य-वर्षीय सम्मेलन 'प्रथम मिडकॉन 2026' (एकत्व ) आगामी 31 मई 2026 (रविवार) को रायगढ़ के प्रतिष्ठित होटल श्रेष्ठ में आयोजित होने जा रहा है।
अपनत्व व समत्व का मंच - - यह एक दिवसीय सम्मेलन पूरे छत्तीसगढ़ और ओडिशा क्षेत्र के जेसीआई सदस्यों और उनके परिवारों के लिए मनोरंजन, उत्सव, सम्मान और आपसी मेलजोल (फैलोशिप) का एक अनूठा मंच साबित होगा। इस मेगा इवेंट के तहत जेसीआई सदस्य, लेडी जेसीज, जूनियर जेसीज एक ही छत के नीचे एकत्रित होकर संगठन की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।
भव्यता देने में जुटे सदस्यगण - - इस भव्य और ऐतिहासिक प्रांतीय सम्मेलन की मेजबानी का गौरव इस बार जेसीआई रायगढ़ सिटी को मिला है।जो सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जेसीआई इंडिया ज़ोन 27 के ज़ोन प्रेसिडेंट जेएफपी सीए प्रणव लाठ, कार्यक्रम के चेयरमैन जेसी अंकित तमकोरिया, ज़ोन सेक्रेटरी जेएफएस मानव अग्रवाल, होस्ट जेसीआई रायगढ़ सिटी के प्रेसिडेंट जेसी सीए गुलशन अग्रवाल और कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर जेसी अर्पित अग्रवाल एंड जेसी वेदांग बेरीवाल के नेतृत्व में आयोजन समिति के सभी सदस्यगण भव्यता देने में जुटे हैं।








