अग्रोहा धाम में होगी मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक

रायगढ़ - - अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रायगढ़ ने विगत 19 मई मंगलवार को होटल पुष्पक में मीटिंग का आयोजन किया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्रीमती वंदना बंसल ने बताया कि जिस के अंतर्गत आने वाले दिनों में होने वाली छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रथम कार्यकारिणी बैठक जो की अगो्हा धाम में होनी निश्चित हुई है की तैयारी की रूप रेखा बनायी गई। और आगामी नौ जून को होने वाले कार्यक्रम में हमारी समिति के सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी राष्ट्रीय सचिव बबीताबगडिया जी एवं अन्य राष्ट्रीय पद अधिकारी उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष उमा छपारिया, प्रदेश सचिव सीमा गुप्ता एवं अन्य पदाअधिकारी उपस्थित रहेंगे। वहीं शाखा अध्यक्ष वंदना बंसल ने बताया की इस कार्यक्रम को भव्य रूप से अतिथियों के सम्मान का पूरा  ध्यान रखते हुए भव्यता से करेंगे।वहीं राष्ट्रीय अंचल प्रमुख रेखा महमिया के मार्गदर्शन में यह मीटिंग संपन्न हुई। उन्होंने हर कार्य को नियोजित तरीक़े से कैसे करना है सब को समझाया । इस मीटिंग में सभी पूर्व अध्यक्ष समिति सचिव पुजा अग्रवाल कोषाध्यक्ष रेखा अग्रवाल एवं छब्बीस समिति सदस्य उपस्थित थे जिन्होंने मिल बांटकर कार्य करने की ज़िम्मेदारी ली।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page