अन्य गतिविधियाँ

डॉक्टर्स-डे पर रायगढ़ दृष्टि संस्था डॉक्टरों का करेगी सम्मान

रायगढ़ – – देश के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विधानचंद्रराय के जन्म दिन को उनके सम्मान में एक जुलाई को डॉक्टर दिवस के रुप में मनाया जाता है। डॉक्टर्स-डे की खुशी में शहर की सामाजिक संस्था रायगढ़ दृष्टि भी आगामी एक जुलाई को शहर के नामचीन चिकित्सकों का सम्मान करेगी।

रायगढ़ दृष्टि संस्था के डायरेक्टर कमल किशोर शर्मा ने बताया कि केके फिल्मस व रायगढ़ दृष्टि के बैनर तले समय-समय पर अनेक सामाजिक कार्य कराए जाते हैं। शहर की अलग-अलग विधा से जुड़े हुए विशिष्टगणों का सम्मान भी किया जाता है। इसी कड़ी में आगामी एक जुलाई को शहर के नामचीन चिकित्सकों का सम्मान आगामी एक जुलाई को डॉक्टर्स डे के दिन किया जाएगा।

सामाजिक कार्यकर्ता व रायगढ़ दृष्टि के डायरेक्टर कमल शर्मा का कहना है कि डॉक्टर्स डे की खुशी में नामचीन चिकित्सकों का सम्मान करने का प्रमुख प्रयोजन यही है कि ये वास्तव में इस धरती पर भगवान के दूसरे रुप हैं। चिकित्सक लोगों को नव जीवन देने के लिए हर समय पवित्र मन से सेवा करते आ रहे हैं। इनकी अच्छी सेवा से ही समाज के हम सब लोग आज सुरक्षित हैं। उनके इस सेवा भाव को नमन् करते हुए उनके सम्मान में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस बात की रायगढ़ दृष्टि संस्था को अत्यधिक खुशी है।

चिकित्सकों के साथ सीए का भी किया जाएगा सम्मान

श्री शर्मा ने बताया कि एक जुलाई को डॉक्टर्स-डे के साथ सीए-डे भी मनाया जाता है। व्यापारिक गतिविधियों सहित अन्य क्षेत्रों में सीए का उल्लेखनीय योगदान है। उनके बिना किसी भी व्यवसाय की प्रगति संभव नहीं है। ऐसे में, हमारी संस्था की ओर से एक जुलाई को शहर के प्रसिद्ध सीए का भी सम्मान किया जाएगा और देश के विकास में उनके योगदान के महत्व को प्रतिपादित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
<p>You cannot copy content of this page</p>