रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की नयी कार्यकारिणी का गठन

आगामी 3 जुलाई को होटल श्रेष्ठा में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

रायगढ़ - - शहर की नामचीन सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के सभी सदस्यगण विगत कई वर्षों से समाज की सेवा कार्य में समर्पित होकर अपना बहुमूल्य योगदान देते आ रहे हैं। क्लब की परंपरा अनुरुप व उच्च पदाधिकारियों के निर्देशानुसार हर वर्ष नयी कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। इन्हीं दायित्वों का नव्यता देते हुए आगामी 2025 - 26 की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

अध्यक्ष बनेंगे कमलेश अग्रवाल - - क्लब के वरिष्ठ सक्रिय पदाधिकारी रोटेरियन विनोद अग्रवाल बट्टीमार ने बताया कि क्लब के सभी सदस्यों की आवश्यक बैठक व पदाधिकारियों के निर्देशानुसार आगामी 2025 - 26 की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत सभी की सहमति से वर्ष 2025 - 26 के नवीन अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, सचिव डॉ सतीश अग्रवाल व कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति से क्लब के सभी सदस्यगण अत्यंत ही हर्षित हैं। वहीं आगामी 3 जुलाई को क्लब के तमाम अतिथि विशिष्टगणों व पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति में भव्यता के साथ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसे सफल बनाने में सभी सदस्यगण जुटे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page