1 जुलाई को अपेक्स हॉस्पिटल में मेगा ब्लड कैंप का आयोजन

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की पहल

रायगढ़ - -   शहर की नामचीन संस्था रोटरी क्लब रायगढ़ स्टील सिटी द्वारा आयोजित मेगा ब्लड कैंप का आयोजन आगामी 1 जुलाई को अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ में सुबह 8:30 बजे से प्रारंभ होगा। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने बताया कि क्लब के नए कार्यकाल की शुरुआत हर वर्ष एक जुलाई से होती है। इसी परंपरा के अनुरुप आगामी एक जुलाई को मानवीय सेवा भाव से डॉक्टर्स डे के पावन अवसर पर "रक्त दान महादान" की भावना को खास तरजीह देते हुए ब्लड कैंप का आयोजन किया जा रहा है।वहीं तीन जुलाई को नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजन भी होगा।

मेगा ब्लड कैंप की खासियत - - क्लब के नव अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने बताया कि इस ब्लड बैंक की खासियत यह है कि इसमें जो भी ब्लड डोनेट करेगा उसका ब्लड टेस्ट भी फ्री में होगा जो बाजार में ₹1200 खर्च करने में ब्लड टेस्ट होता है वह पूरे ब्लड टेस्ट अपेक्स हॉस्पिटल में फ्री में होंगे जैसे सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल ,यूरिक एसिड, किडनी फंक्शन, आरबीसी एचआईवी, हेपेटाइटिस बीसी vdrc और मलेरिया जैसे चेकअप फ्री में किए जाएंगे।

कैंप में अधिक संख्या में लें भाग - - नव अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल की इस पवित्र सोच से साफ जाहिर होता है कि वे समाज सेवा के प्रति अपनी जवाबदारी का निर्वहन पूरे साल भर पूरी ईमानदारी व सजगता से करेंगे।वहीं अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने आगामी एक जुलाई को आयोजित मेगा ब्लड कैंप में अधिक से अधिक संख्या में ब्लड डोनेट करने का विशेष अनुरोध किए हैं ताकि समाज के जरुरतमंद लोगों का हित हो।वहीं ब्लड डोनेट कार्यक्रम को भव्यता देने में क्लब के नव अध्यक्ष रोटेरियन कमलेश अग्रवाल सचिव डॉक्टर सतीश अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमेन कमल अग्रवाल और को  चेयरमेन सतीश अग्रवाल सहित सभी सदस्यगण जुटे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page