लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल

रायगढ़ - - समाजसेवा के प्रति समर्पित लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड की नवीन कार्यकारिणी 2025 - 26 का गठन क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों व सदस्यों के निर्देशानुसार व सहमति से किया गया है। जिसके अंतर्गत 2025-26 का नव अध्यक्ष लॉयन पूनम सिंह, सचिव लॉयन डॉ नेहा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष डॉ स्नेहा चेतवानी को दायित्व दिया गया है।

विशिष्टगणों के सानिध्य में होगा शपथ - - नवीन कार्यकारिणी गठन के पश्चात आज 24 जून को होटल अंस में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शाम सात बजे से होगा। जिसमें मुख्य अतिथि वित्त मंत्री रायगढ़ विधायक जनचहेता ओ.पी चौधरी विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेवी पीमजेएफ लॉयन सुनील रामदास, विशिष्ट अतिथि पीमजेएफ पूर्व डी गवर्नर लॉयन शैलेष अग्रवाल, अतिथि पीमजेएफ लॉयन विजय अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, शपथ अधिकारी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी. बी. एस बाली, रिजन चेयरपर्सन लॉयन श्रीमती लता अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन 1लॉयन मनोज अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा व शपथ अधिकारी नव अध्यक्ष लॉयन पूनम सिंह, लॉयन डॉ नेहा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष डॉ स्नेहा चेतवानी को शपथ दिलाएंगे।

भव्यता देने में जुटे सदस्य - - शपथ ग्रहण समारोह के भव्य आयोजन को भव्यता व यादगार बनाने में लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड के नव अध्यक्ष लॉयन पूनम सिंह, सचिव डॉ नेहा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष डॉ स्नेहा चेतवानी लॉयन मनीषा वर्मा प्रथम अध्यक्ष, लॉयन डॉ नेहा अग्रवाल द्वितीय उपाध्यक्ष, लॉयन आशा बेरीवाल क्लब एडमिनिस्ट्रेटर, लॉयन सरिता रतेरिया एलसीआईएफ चेयरपर्सन, लॉयन शाइना मल्लिक मेंबरशिप चेयरपर्सन, लॉयन चरणजीत घई क्लब सर्विस चेयरपर्सन व लॉयन डॉ सविता साव क्लब मार्केटिंग चेयरपर्सन सहित सभी सदस्यगण जुटे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page